
NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आज, 14 जून 2025 को आ रहा है! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यह परिणाम अपनी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करेगी।
इसी के साथ, NTA ने नीट यूजी 2025 की फाइनल आंसर की भी दे दी है। इसी आंसर की के आधार पर आपका रिजल्ट बना है। अगर आपने 4 मई 2025 को यह परीक्षा दी थी, तो आप अपने लॉगिन आईडी (एप्लीकेशन नंबर) और पासवर्ड (जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकाल लें।

NEET UG 2025 Cut-Off
इस बार जनरल कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल 50% है, जबकि OBC, SC, ST के लिए 40% और जनरल-PwD के लिए 45% रखा गया है। पिछले साल जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ 162 अंक था, लेकिन इस साल परीक्षा के कठिनाई स्तर और स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के अनुसार कट-ऑफ में बदलाव हो सकता है।
Category | Qualifying Percentile | Expected Cut-off (Marks) |
---|---|---|
General | 50% | 720-162 |
OBC/SC/ST | 40% | 161-127 |
General-PwD | 45% | — |
NEET स्कोर और कट-ऑफ के बाद अब क्या होगा?
NEET स्कोर और अनुमानित कट-ऑफ (General के लिए लगभग 50वां परसेंटाइल, आरक्षित वर्ग के लिए 40वां परसेंटाइल) के आधार पर अब काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
ऑल इंडिया कोटे (AIQ) की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा की जाएगी, जबकि राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य की सीटों के लिए अलग से काउंसलिंग करेंगी।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें और नए अपडेट के लिए समय-समय पर चेक करते रहें। काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी जल्द ही दी जाएगी। सभी छात्रों को उनकी मेहनत के लिए ढेरों शुभकामनाएं!
इन्हें भी पढ़ें: